
सुप्रीम कोर्ट ने 20 मार्च को मध्य प्रदेश विधानसभा में फ्लोर टेस्ट का आदेश दिया है। इस फैसले के बाद विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने कांग्रेस के 16 बागी विधायकों के इस्तीफे स्वीकार किए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा के सचिव और विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय अनुसार विधानसभा की कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए आग्रह किया। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कमल नाथ से करेंगे मुलाकात। अपने निवास से सीएम हाउस के लिए रवाना हुए शिवराज सिंह चौहान।
भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक कल होगी। बैठक के बाद चुना जाएगा नेता। इसके बाद पार्टी राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। ट्विटर पर बदला कमल नाथ ने अपना प्रोफाइल। अब खुद को कांग्रेस महासचिव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बताया। राज्यपाल लालजी टंडन ने कहा कि लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है लेकिन ऐहतियात बरतना चाहिये। संयम रखने की आवश्यकता है। मध्य प्रदेश में सियासी घटनाक्रम के बीच राज्यपाल लालजी टंडन ने लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के प्रति जागरुक किया। राज्यपाल ने लोगों से संयम में रहने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जनता कर्फ्यू का आह्वान किया है। सभी लोग इसका पालन करें। भोपाल में शाम सात बजे होने वाली डिनर पार्टी कैंसिल। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के बंगले पर होने वाली थी डिनर पार्टी। मध्यप्रदेश में नई सरकार का शपथ ग्रहण शनिवार सुबह हो सकता है। नई सरकार के गठन होने तक कमल नाथ कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहेंगे।
No comments:
Post a comment