
Madhya Pradesh Government तंगी के दौर से गुजर रही प्रदेश सरकार बाजार से फिर एक हजार करोड़ रुपए का कर्ज Loan of one thousand crore rupees लेगी। इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक Reserve Bank of India के माध्यम से दस साल के लिए कर्ज लिया जाएगा। इस राशि का इस्तेमाल मध्य प्रदेश में विकास कार्यों के साथ अधूरे प्रोजेक्ट को पूरा करने में किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि Madhya Pradesh Governmen प्रदेश सरकार अभी तक जरूरी कामों के लिए बाजार से 17 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज ले चुकी है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के ऊपर एक लाख 86 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है।
बेहतर वित्तीय प्रबंधन के चलते प्रदेश को कर्ज लेने का अधिकार :- इस संबंध में वित्त विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि अपने बेहतर वित्तीय प्रबंधन के चलते Madhya Pradesh Government मध्य प्रदेश को राज्य के सकल घरेलू उत्पाद के 3.5 प्रतिशत तक कर्ज लेने का अधिकार है। इस हिसाब से मध्य प्रदेश राज्य 28 हजार करोड़ रुपए तक का कर्ज ले सकता है।
साढ़े 17 हजार करोड़ रुपए का कर्ज ले चुकी है मध्य प्रदेश सरकार :- इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अभी तक साढ़े 17 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया जा चुका है। तीन माह अभी बाकी हैं। यदि जरूरत पड़ी तो और कर्ज भी लिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि अगले तीन महीनों में भी Madhya Pradesh Government सरकार भारतीय रिजर्व बैंक के माध्यम से बाजार से विकास परियोजनाओं को गति देने के लिए कर्ज लेगी।
No comments:
Post a comment