
दिल्ली में विधानसभा चुनाव में बेहद कम वक्त रह गया है। इस बीच आम आदमी पार्टी को चुनाव प्रचार के लिए प्रशांत किशोर की कंपनी का साथ मिल गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद की इसकी जानकारी ट्वीट करते हुए दी है। प्रशांत किशोर की कंपनी Indianpac और आम आदमी के बीच हुए समझौते की जानकारी देते हुए अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि 'यह बताते हुए खुशी हो रही है कि @indianpac हमारे साथ आ रही है। हम उसका स्वागत करते हैं।' बता दें कि प्रशांत किशोर की कंपनी चुनाव के दौरान कई राजनीतिक दलों को प्रचार में सहयोग कर चुकी है। ज्यादातर मामलों में कंपनी को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
मोदी के लिए भी कर चुके हैं प्रचार :- राजनीतिक तौर पर देखें तो प्रशांत किशोर जनता दल (यूनाइटेड) से ताल्लुक रखते हैं। राजनीति में आने के पहले वह 8 सालों तक यूनाइटेड नेशन के लिए भी काम कर चुके हैं। जेडीयू से अलग उनकी एक राजनीतिक रणनीतिकार के तौर पर भी पहचान है। गौरतलब है कि उनका पहला राजनीतिक अभियान वर्तमान पीएम और तत्कालीन गुजरात के मुख्यमंत्री रहे नरेंद्र मोदी के समर्थन में साल 2011 में रहा था। इस प्रचार की मदद से मोदी ने तीसरी बार गुजरात में बड़ी चुनावी जीत हासिल की थी।
साल 2013 में बनाई थी CAG :- प्रशांत किशोर ने 2014 के आम चुनाव के पहले एक मीडिया और प्रचार कंपनी सिटीजन्स फॉर अकाउंटेबल गवर्नेंस (CAG) बनाई थी। इसके बाद साल 2015 में CAG मेंबर्स ने रिग्रुप होकर I-PAC के जरिये नीतीश कुमार के लिए काम किया था।
No comments:
Post a comment