
23 सितंबर को जिला न्यायालय परिसर से लापता हुए सिविल जज आरपी सिंह को आखिरकार पुलिस ने गुरुवार को उमरिया जिले के मानपुर थाना अंतर्गत रंछा गांव स्थित उनके रिश्तेदार के घर से सकुलश बरामद कर लिया है। जज के मिलने से पुलिस और परिजन ने राहत की सांस ली है। सीएसपी विजय सिंह परिहार की टीम को गुरुवार सुबह सूचना मिली कि जज उमरिया जिले के मानपुर से 5 किलोमीटर दूर रंछा गांव में अपने रिश्तेदार के घर पर ठहरे हैं।
सूचना मिलते ही सीएसपी की टीम और सिविल लाइन पुलिस उमरिया के लिए रवाना हो गई। यहां पहुंचकर सिविल जज को देखकर पुलिस ने राहत की सांस ली और वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद सतना पुलिस मानपुर थाने पहुंचकर कानूनी प्रकिया पूरी करने के बाद सतना के लिए रवाना हो गई है।
यह है मामला :- अष्टम व्यवहार न्यायाधीश आरपी सिंह (35) पिता मदन सिंह सोमवार को अपने बहनोई के साथ बाइक से सरकारी बंगले से कोर्ट जाने के लिए निकले थे। कोर्ट पहुंचने के बाद बहनोई को वापस कर दिया था। इसके बाद वे रहस्यमय ढंग से लापता हो गए थे। उनकी पत्नी कृष्णा सिंह की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी।
No comments:
Post a comment