
लक्ष्मी नगर इलाके में एक युवक ने मंगलवार देर रात फांसी लगा ली। बुधवार सुबह उसकी बहन उठाने गई को घटना का पता चला। युवक की सगाई हो गई थी। घरवाले शादी की तैयारी कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, अभी आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। एरोड्रम थाना पुलिस के मुताबिक, मृतक विशाल (27) पिता अमर सिंह बड़ोले निवासी लक्ष्मी नगर है। टीआई अशोक पाटीदार ने बताया कि विशाल को सुबह उसकी बहन सलोनी उठाने कमरे में गई थी। जब वह कमरे में नहीं मिला तो बहन छत पर देखने गई। यहां लगे लोहे के एंगल में विशाल का शव फंदे पर लटका मिला।
इसके बाद उसने शोर मचाया तो बाकी परिजन को घटना का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पूछताछ में पिता ने बताया कि बेटा उनके साथ फैब्रिकैशन का काम करता था। उसकी उज्जैन जिले में सगाई हुई थी। चार महीने बाद शादी होने वाली थी। मंगलवार रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया था। पुलिस के मुताबिक, युवक का मोबाइल जब्त कर लिया गया है। परिजन के बयान होने के बाद संभवतः खुदकुशी का कारण पता चल पाएगा।
No comments:
Post a comment