
आतंकवाद के मुद्दे पर भारत के हाथों मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट बॉर्डर पर नजर आ रही है। अब खुलासा हुआ है कि पाकिस्तानी सेना ने जम्मू के राजौरी, पुंछ और जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर में 45 दिन में 513 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। इसमें 100 से अधिक बार भारी हथियारों का उपयोग किया है। यह जानकारी 16 कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह ने दी।
कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह ने बताया कि पाकिस्तान की इस हरकत का भारतीय जवानों ने मुंह तोड़ जवाब दिया है। पाकिस्तान की सेना नुकसान की जानकारी नहीं देती, लेकिन हमें पता है कि उसको हमारे नुकसान से छह गुना अधिक नुकसान हुआ है। उन्होंने आगे बताया, पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर तोपखाने सहित भारी हथियारों का इस्तेमाल किया। स्नाइपर हमले भी किए हैं। पिछले दो से तीन माह में हुए ऐसे हमलों के बाद रक्षात्मक उपाय किए गए हैं। 1 जनवरी से 26 फरवरी तक केवल चार स्नाइपर शॉट की घटनाएं हुईं। 26 फरवरी के बाद अब तक स्नाइपर हमले की एक भी घटना नहीं हुई है।
No comments:
Post a comment