दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung ने अपने Galaxy A सीरीज के एक और स्मार्टफोन Samsung Galaxy A20 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस सीरीज के Samsung Galaxy A10, Samsung Galaxy A30 और Samsung Galaxy A50 को पहले ही भारत में लॉन्च कर चुकी है। इन तीनों स्मार्टफोन्स में से Samsung Galaxy A30 और Samsung Galaxy A50 को ऑनलाइन सेल के लिए पहले ही उपलब्ध करा दिया गया था। जबकि Samsung Galaxy A10 की बिक्री शुरू हो चुकी है। Samsung के आधिकारिक स्टोर से इस स्मार्टफोन को लिस्ट कर दिया गया है। इसकी कीमत 8,490 रुपये है। इस स्मार्टफोन को आप प्रमुख ऑनलाइन स्टोर के अलावा ऑफलाइन भी खरीद सकते हैं। आइए, जानते हैं इस सीरीज के अगले Samsung Galaxy A20 की कीमत, फीचर्स और उपलब्धता के बारे में।
Samsung Galaxy A20 की कीमत और उपलब्धता :- Samsung Galaxy A20 को फिलहाल रूस में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन को RUB 13,990 (लगभग 15,000 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन को रूस में कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर के अलावा पार्टनर चैनल्स के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन को भारत या अन्य ग्लोबल बाजार में कब लॉन्च किया जाएगा इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।
No comments:
Post a comment