
आष्टा रोड स्थित जंजालखेड़ी घाट पर बुधवार दोपहर बस (एमपी 04-पीए-2533) पलटने से करीब 30 लोग घायल हो गए। घायलों को शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार बस भोपाल से कन्नौद आ रही थी और सलीम खां निवासी दीवानगंज जिला रायसेन लापरवाहीपूर्वक बस चला रहा था, तभी हादसा हो गया। अधिकतर घायल प्राथामिक इलाज के बाद अपने घरों के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने फरियादी गोलू पिता इमरतलाल विश्वकर्मा (30) निवासी भोपाल की रिपोर्ट पर आरोपित चालक के खिलाफ विभिन्न् धाराओं में प्रकरण दर्ज किया।
ये हुए घायल :- अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार हादसे में किरण पति विजेश कोरकू (26) बाई जगवाड़ा, जरीफा पति इस्लाम (20) लोहारदा, याकुब पिता इब्राहिम (40) छापरगांव, अनस पिता मजीद खान (7) नीमखेड़ा, अमीतेश पिता अत्माराम (12) इकबाड़ा, मन्नय बी पति मजीद (60) नीमखेड़ा, सावित्री पति हरिसिंह (50) सतवास, लक्की पिता अनीलकुमार (14) भमोरा, रेखा पति शेरसिंह (40) कतलाय, हरिसिंह धुर्वे पिता श्रीकिशन (45) कतलाय, अकरम पिता अब्दुल्ला (50) देवास, अर्जुन पिता हरिसिंह (25) कतलाय, नसीम पति याकद शाह (35) हंडिया, अफजान पिता याकद शाह (09) हंडिया, नसीबा पिता याकद शाह (08) हंडिया, धर्मेंद्र पिता शिवलाल (32) देवलाबिहार जिला शाजापुर, छोटीबाई पति काशी (55), गोलू विश्वकर्मा पिता इमरतलाल (30) भोपाल, अशोक पिता देवीलाल (35) कन्नौद, संगीता पिता बद्रीप्रसाद मालवीय (33) कन्नौद, साहबसिंह राजपूत पिता अमरसिंह (47) भोपाल, रामबाबू पिता देवकरण (21) मंडावर, राजकुमारी पति सुरेशचंद्र (40) भोपाल, फैजान शाह (10), सोहन पिता शिवराम राठौर (20) लोहारदा, ओमप्रकाश पिता बाबूलाल जैन (40) हराजखेड़ी, भाईलाल पिता सुखदेव (60) भटासा, केदार पिता कलीराम (50) भटासा, विजेश पिता बाबूलाल (26) बाईजगवाड़ा, भोलीबाई आदि घायल हो गए।
No comments:
Post a comment