
भारतीय बाजार में चीनी स्मार्टफोन कंपनियों ने अपने कई गेजेट्स लॉन्च किए हैं। इन्हीं में Oppo भी सामिल है जिसने पिछले साल देश में अपने सब-ब्रांड Realme को पेश किया था। अब तक भारत में Realme 1 और Realme 2 ही बिक्री के लिए उपलब्ध थे लेकिन अब इसके तीसरे फोन की भी तैयारी है। खबरों के अनुसार कंपनी अब जल्द ही Realme 3 स्मार्टफोन को लॉन्च करने पर विचार कर रही है। इस फोन के लिए एक प्रोमो वीडियो भी जारी किया गया है। इसमें कंपनी के CEO माधव सेठ Gully Boy स्टाइल में रैप करते नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि माधव सेठ को Gully Boy स्टाइल काफी पसंद आ गया है। इसलिए उन्होंने अपने नए फोन का प्रमोशन इसी अंदाज में किया है। इसके अलावा कुछ दिन पहले Realme के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट भी किया गया था।
Realme 3 के संभावित फीचर्स :- अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि Realme 3 को कब और कहां लॉन्च किया जाएगा। लेकिन इसके कुछ फीचर्स की जानकरी लीक हुई थी। इन लीक्स के मुताबिक, फोन में 48MP का कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा यह फोन VOOC फास्ट चार्जिंग टेक्नॉलजी के साथ पेश किया जा सकता है। कीमत के बारे में बताया गया है कि इसे 15,000 रुपये से कम में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। खबरों के मुताबिक, इस फोन को Redmi Note 7 को टक्कर देने के लिए मार्केट में उतारा जा रहा है। इससे पहले लॉन्च हुए स्मार्टफोन्स की बात करें तो कंपनी ने Realme 1, Realme 2, Realme 2 Pro, Realme C1, Realme U1 हैंडसेट लॉन्च किए हैं।
Redmi Note 7 को देगा टक्कर :- Redmi Note 7 को 28 फरवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में खबर आई थी कि इस फोन की लॉन्च तारीख मार्च तक टाल दी गई है। अब कंपनी ने ट्वीट कर Redmi Note 7 की लॉन्च तारीख को टालने वाली बात को सिरे से खारीज कर दिया है। इस ट्वीट में बताया गया है कि फोन को मार्च में नहीं बल्कि फरवरी में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, इस फोन से जुड़ी कई खबरें भी सामने आ रही हैं। इसके कीमत से लेकर फीचर्स तक कई डिटेल्स लीक हुई हैं।
No comments:
Post a comment