
नरसिंहगढ़ रियासत के अंतिम महाराजा और गोवा के पूर्व राज्यपाल भानुप्रकाश सिंह का करीब 90 वर्ष की आयु में गुरुवार को इंदौर के एक निजी अस्पताल में देहावसान हो गया। वे नरसिंहगढ़ के भाजपा विधायक राज्यवर्धन सिंह के पिता थे। महाराजा भानुप्रकाश सिंह का अंतिम संस्कार शुक्रवार को नरसिंहगढ़ में होगा। नरसिंहगढ़ के राजमहल भानु निवास पैलेस से उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी। जो राज परिवार के परंपरागत समाधि स्थल छारबाग पहुंचेगी। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे।
No comments:
Post a comment