
राजधानी में एक ही दिन में स्वाइन फ्लू से दो मरीजों की मौत हो गई है। इनमें एक महिला व एक पुरुष दोनों को हमीदिया अस्पताल में इलाज चल रहा था। दोनों की उम्र लगभग 50 साल थी। वह पुराने भोपाल के रहने वाले थे। इन्हें मिलाकर शहर में स्वाइन फ्लू से इस महीने चार मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें तीन भोपाल के व एक दूसरे जिले का है। इसके अलावा जांच में पांच मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि गुरुवार को हुई है। बुधवार को भी इस बीमारी के चार मरीज मिले थे। इस तरह इस महीने स्वाइन फ्लू से पॉजीटिव मिले मरीजों की संख्या 21 हो गई है। पिछले साल कुल 35 मरीज मिले थे।
No comments:
Post a comment