
लोकसभा चुनाव में भाजपा का चेहरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह होंगे। भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि लोकसभा चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के चेहरे पर लड़ा जाएगा। सरोज ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में महागठबंधन निष्प्रभावी रहेगा।
महागठबंधन में शामिल दलों को अब अपने राजनीतिक अस्तित्व को लेकर खतरा मंडरा रहा है। यही कारण है कि वे भाजपा के खिलाफ एकसाथ खड़े हो रहे हैं। महागठबंधन भाजपा की उपलब्धि है। सरोज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना है। लोकसभा चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष की ही प्रभावी भूमिका रहेगी सरोज ने हार के बाद आतंरिक कलह से इनकार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लोकलुभावन घोषणा पत्र हम पर भारी पड़ गया। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया। लोकसभा चुनाव में केंद्र सरकार की पांच साल की उपलब्धियों को लेकर हम जनता के बीच जाएंगे।
भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता हीरा है। पिछले तीन चुनाव में कार्यकर्ताओं के दम पर प्रदेश में सरकार बनी। कार्यकर्ताओं की बदौलत ही 15 वर्षों तक भाजपा ने राज किया। विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की है। जीत-हार चलते रहती है, यह स्वाभाविक प्रक्रिया है।
No comments:
Post a comment