
पति को आत्महत्या के लिए उकसाने वाली पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने बुधवार रात ग्वालियर से गिरफ्तार किया है। करीब तीन महीने पहले पत्नी के चले जाने से दुखी मिस्त्री ने फांसी लगा ली थी। सुसाइड नोट में उसने पत्नी और उसके प्रेमी से परेशान होकर खुदकुशी करने का जिक्र किया था।
विजय नगर पुलिस ने कौशल शर्मा निवासी विजय नगर को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाली उसकी पत्नी रिंकी उर्फ रानी और उसके प्रेमी गौरव उर्फ गुलाब सिंह को गुरुवार को जेल भेज दिया है। टीआई सुधीर अरझरिया के मुताबिक, 15 जून को कौशल ने पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत की थी। 18 जून को उसने पत्नी वियोग में फांसी लगा ली थी। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट जब्त किया था। जांच में पता चला कि चार साल पहले रानी से उसकी शादी हुई थी। दोनों किराए के मकान में रहते थे। पड़ोस में गौरव की बहन का घर था, जहां गौरव का आना-जाना लगा रहता था। इसी वजह से कौशल की पत्नी और गौरव में दोस्ती हो गई। दोनों 14 जून को भाग कर ग्वालियर चले गए थे।
No comments:
Post a comment