
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की विकास यात्रा का दूसरा चरण अटल विकास यात्रा के नाम से पांच सितंबर से शुरू हो रहा है। डोंगरगढ़ (जिला राजनांदगांव) में बम्लेश्वरी देवी की पूजा-अचर्ना के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बताया कि 22 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस यात्रा में शामिल होंगे। पीएम जांजगीर में आमसभा को संबोधित करेंगे। पीएम ने इसके लिए सहमति दे दी है।
मुख्यमंत्री निवास पर रविवार की शाम वरिष्ठ पत्रकारों से चर्चा में मुख्यमंत्री ने बताया कि यात्रा पांच अक्टूबर तक चलेगी। इस दौरान लगभग छह हजार किमी का सफर तय किया जाएगा। यात्रा राज्य की 62 से अधिक विधानसभाओं में जाएगी। 42 आम सभा व 38 स्वागत सभा व रोड शो आदि का आयोजन होगा। डॉ. सिंह ने बताया कि जेपी नड्डा, नीतिन गडकरी समेत कुछ और केंद्रीय मंत्री भी विकास यात्रा में शामिल होंगे।
दंतेश्वरी के दरबार से शुरू हुआ था पहला चरण :- विकास यात्रा का पहला चरण 12 मई दंतेवाड़ा जिले स्थित दंतेश्वरी माता की पूजा-अचर्ना के साथ शुरू हुई थी। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने यात्रा को रवाना किया था। 14 जून को भिलाई में समान कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी शामिल हुए थे। महीनेभर में करीब पांच हजार किमी का सफर तय कर सीएम ने 55 विधानसभाओं का दौरा किया।
रिटायर्मेंट के बाद कुछ भी किया जा सकता है :- रायपुर कलेक्टर रहे ओपी चौधरी के भाजपा ज्वाइन करने के बाद कुछ रिटायर्ड अफसरों के कांग्रेस प्रवेश पर पूछे गए एक सवाल पर सीएम ने कहा कि अपने जीवन के सर्वोच्च समय को छोड़कर चौधरी ने भाजपा ज्वाइन किया है। वे मुख्य सचिव के पद तक पहुंच सकते हैं। इसके बावजूद उन्होंने लालबत्ती छोड़कर संघर्ष का रास्ता चुना है। कांग्रेस ज्वाइन करने वालों पर चुटकी लेते हुए सीएम ने कहा- रिटायर्मेंट के बाद तो कुछ भी किया जा सकता।
No comments:
Post a comment