
लोकप्रिय तमिल टीवी एक्ट्रेस प्रियंका ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। प्रियंका को वलासारावक्कम में स्थित उनके घर पर मृत पाया गया। प्रियंका को फेमस तमिल टीवी शो 'वामसम' में ज्योतिका के किरदार के लिए पहचाना जाता था। इस किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई थी। इस शो में वह बाहुबली फेम एक्ट्रेस राम्या कृष्णनन के साथ नजर आई थीं। प्रियंका शो 'भैरवी' में भी काम कर रही थीं।
बुधवार सुबह प्रियंका के घर जब नौकरानी पहुंची तो उसने उसे पंखे पर लटके हुए पाया था। इस आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका की शादी से तीन साल हो गए थे लेकिन उन्हें कोई बच्चा नहीं था। पति अरूणबाला से मतभेद के कारण दो महीने से दोनों अलग रह रहे थे।
टीवी एक्ट्रेस की बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।हाल ही में साउथ टीवी स्टार्स के बीच आत्महत्या के मामले बढ़े हैं। टीवी होस्ट और एक्टर सबर्ना को उनके घर मृत पाया गया था जिन्होंने अपनी कलाई काटकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट में फिल्मी लाइन से जुड़े संघर्षों का जिक्र था। एक अन्य टीवी एक्टर साईं प्रशांत ने डिप्रेशन में आकर जान दे दी थी। तेलुगु न्यूज एंकर राधिका रेड्डी ने कुछ महीने पहले सुसाइड कर लिया था।
No comments:
Post a Comment