
आजकल सोशल मीडिया में एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक भारी-भरकम सांड को दिखाया जा रहा है। इसे दुनिया का सबसे शक्तिशाली सांड बताया जा रहा है। कुछ लोगों का यह कहना है कि इस सांड को स्टेरॉइड का इंजेक्शन बड़ी मात्रा में दिया गया है जिससे इसकी काया ऐसी बन गई है। आज हम आपको इसके पीछे की सच्चाई बताने जा रहे हैं।
दरअसर जो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है वह एक बेल्जियम सांड का है। यह सांड देखने में तो काफी तंदरुस्त दिखाई दे रहा है। एक अमेरिकी वेबसाइट के अनुसार बेल्जियम सांड जेनेटिक म्यूटेशन के साथ जन्म लेते हैं। इस कारण इनके मसल्स दूसरे जानवरों की अपेक्षा दोगुनी रफ्तार से बढ़ते हैं।इस सांड के पास अपने भोजन को वसा के बजाए उसे मांसपेशियों में बदलने की अनोखी क्षमता होती है। इस कारण बेल्जियम सांड मोटे नहीं बल्कि तंदरुस्त दिखाई देते हैं। पश्चिमी देशों में इसे मांस के लिए भी पाला जाता है।
No comments:
Post a comment