
अपनी मांगों को लेकर विभिन्न निकायों के संविदा कर्मियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल को नगर पालिक निगम,नगर पालिका, नगर परिषद संघ समर्थन दे रहे हैं। हड़ताली कर्मियों की मांग है कि निकायों के अधिकारी,कर्मचारी व सफाई कर्मियों को 7वें वेतनमान का लाभ दिया जाए। 9 वर्ष पश्चात भी निकाय के कर्मचारी को समयमान वेतनमान का लाभ नहीं दिया गया है, जबकि निकायों के ही उपयंत्री तथा सहयक यन्त्री को 15 वर्षों से दिया जा रहा है।
नगर निगम,नगर पालिका,नगर परिषदों में कार्यरत सितंबर 16 तक के समस्त दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को स्थाईकर्मी योजना का लाभ दिया जाए। विभागीय अधिकारियों द्वारा सितम्बर 2007 तक के कर्मचारियों को ही यह लाभ दिया जा रहा है जो शासन के आदेशों का उल्लंघन है। निकायों में कार्यरत सामुदायिक संगठकों को वर्तमान तक नियमित नहीं किया गया है जबकि निकायों के सेवाभर्ती नियमों में इन पदों का समावेश वर्ष 2015 में किया जा चुका है। निकायों के स्थापना व्यय की सीमा 65% के स्थान पर 70% की जाए। निकायों के सेवभर्ती नियमों में कम्प्यूटर ऑपरेटरों के पद समाहित किए जाएं।
No comments:
Post a comment