
जिले में मंगलवार को दोपहर 2 बजे एक घंटे तक तेज आंधी और हवा के साथ जोरदार बारिश हुई। कई मकानों के छप्पर उड़ गए। दर्जनों पेड़ धराशायी हो गए। राजपुर में सरपंच रूपसिंह कुशवाह के मकान का छप्पर गिरने के कारण उनकी पत्नी के सिर पर चोटें आईं। इसके अलावा कई मकानों के छप्पर उड़ गए। राजपुर में ही आम के पेड़ से एक गाय का बछड़ा बंधा था। जैसे ही हवा चली और पेड़ ने जगह छोड़ी वैसे ही आम के पेड़ के साथ वह गाय का बछड़ा भी कुएं में गिर गया। इधर अशोकनगर में कृषि उपज मंडी में गोदाम का छप्पर उड़ गया। जिससे गोदाम के अंदर रखा अनाज भी गीला हो गया। यहां कई पेड़ धराशायी हो गए।
रेलवे स्टेशन के मुख्य प्लेटफार्म पर बारिश का पानी भर गया। जिला पंचायत सीईओ, जनपद सीईओ, एसडीएम, तहसीलदार, लोक सेवा केन्द्र,ट्रेजरी, रजिस्टार कार्यालय, खनिज विभाग, पीएचई कार्यालय परिसर में पानी भर जाने के कारण लोग परेशान होते रहे। तहसील परिसर में कृषि विस्तार अधिकारियों द्वारा जो धरना दिया जा रहा था। उनका टेंट हवा के कारण गिर गया। उन्हें धरना स्थल से भागना पड़ा।
No comments:
Post a comment