
राजस्थान से आ रही गर्म हवा से सोमवार को तीसरे दिन भी भोपाल समेत पूरा प्रदेश भट्टी की तरह तपा। नौतपा के चलते भोपाल में तापमान में 44.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं प्रदेश में खजुराहो देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां तापमान 48.6 डिग्री दर्ज किया गया है। खजुराहो के बाद देश का सबसे गर्म शहर श्रीगंगानगर रहा यहां तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भिंड, नीमच व दमोह का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस और नौगांव का 46.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
हालात कुछ ऐसे है कि 17 शहरों में तापमान 45 डिग्री के पार हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार भोपाल संभाग के रायसेन और राजगढ़ का पारा भी 45 के पार रहा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। इसके बाद हवा का रूख पूर्वी होने के बाद मौसम का मिजाज बदल सकता है।
लू की चेतावनी जारी :- मौसम विभाग ने छतरपुर में तीव्र लू चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं ग्वालियर, चंबल, भोपाल, उज्जैन एवं सागर संभाग के जिलों में वहीं सतना, रीवा, उमरिया, खरगौन, खंडवा, होशंगाबाद, बड़वानी एवं बुरहानपुर में लू चलने की चेतावनी दी है।
No comments:
Post a comment