
बॉलीवुड में अपने अलग अंदाज के पहचाने जाने वाने अभिनेता केके मेनन फिल्म वोदका डायरीज में लीड रोल निभाते नजर आ रहे हैं। 'वोदका डायरीज' मनाली में शूट की गई है। इस फिल्म की कहानी और इसके गाने आपको खूब पसंद आएंगे।
फिल्म का Trailer काफी दमदार था और केके मेनन अपने चिर परिचित अंदाज में काफी प्रभावी नजर आए हैं। इस फिल्म में मेनन एसीपी अश्विनी दीक्षित का किरदार निभा रहे हैं, जो एक ही रात हुई हत्याओं के रहस्य को सुलझा रहा है। ये सभी हत्याएं वोदका डायरीज नाम के क्लब से जुड़ी हुई हैं।
फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री की इंवेस्टिगेशन पर आधारित है। फिल्म में जो मर्डर हुए हैं, उनकी जांच एसीपी अश्विनी दीक्षित (केके मेनन) कर रहे हैं। यह फिल्म बिल्कुल अलग स्टाइल में बनी है जिसमें एक ऐसा कैरक्टर है जो लगातार कविताएं सुनाता रहता है।
फिल्म की कहानी की शुरुआत एसीपी अश्विनी दीक्षित (केके मेनन) से होती है, जो मनाली के एक होटल ‘वोदका डायरीज’ में एक के बाद हो रहे मर्डर मिस्ट्री की जांच करता है। लेकिन केस को सुलझाते-सुलझाते एक दिन अचानक उनकी पत्नी शिखा (मंदिरा बेदी) गायब हो जाती है। इस बीच अश्विनी को एक अनजान औरत (राइमा सेन) का कॉल आता है जो लगातार हो रहे मर्डर और गायब हो चुकी उसकी पत्नी शिखा के बारे में सब कुछ जानती है।
उसे सबके बारे में एक के बाद एक करके क्लू के जरिए बताती है। लेकिन क्या अश्विनी इस मर्डर मिस्ट्री की गुत्थी सुलझा पाएगा? और क्या वह अपनी गायब हो चुकी पत्नी को ढूंढ पाएगा? कौन है जो ये सब गेम अश्विनी के साथ खेल रहा है? इन सबका पता लगाने के लिए आपको पूरी फिल्म देखनी होगी?
इस फिल्म से डायरेक्टर कुशल श्रीवास्तव निर्देशन के क्षेत्र में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। इसके अलावा मशहूर कवि आलोक श्रीवास्तव की कविताएं भी 'वोदका डायरीज' में सुनने को मिलेंगी। मंदिरा बेदी और राइमा सेन की एक्टिंग भी आपको पसंद आएगी।
No comments:
Post a comment